Press "Enter" to skip to content

चेकिंग में 19 बसें ओवरलोड मिलीं, कुल 55 चालान काटकर 1.32 लाख वसूले / Shivpuri News

शिवपुरी। ओवरलोड यात्री वाहनों के खिलाफ परिवहन ने गुरुवार को
चेकिंग पॉइंट लगाकर चालानी कार्रवाई की है। इस दौरान 19 बसें ओवरलोड पाई
गईं। कुल 55 चालान काटकर 1 लाख 32 हजार रुपए वसूले हैं।
जिला परिवहन अधिकारी मधुसिंह ने बताया कि कोलारस में अमले के साथ चेकिंग
पॉइंट लगाकर ओवरलोड वाहनों को रोककर चालानी कार्रवाई की है।

कोलारस
में भी आरटीआई रूप शर्मा के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग की गई। दोनों
जगह 19 बसें ओवरलोड पाई गईं। जबकि अन्य वाहनों में खामियों के चलते चालान
काटे गए हैं। इस तरह गुरुवार को दोनों जगह 55 वाहनाें के चालान काटकर 1 लाख
32 हजार रुपए की राशि वसूली गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!