
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत लालमाटी क्षेत्र में परचून की दुकान करने वाली युवक की दुकान में चोरों ने बीते रोज धावा बोल दिया। चोर दुकान में रखा परचून का सामान सहित 18 हजार नकदी चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
योेगेन्द्र मनियर में पानी की टंकी के पास परचून की दुकान करता है। बीते रोज उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ पड़ा है। जिस पर वह दुकान पर गया तो देखा कि ताला टूटा हुआ पड़ा है। तलाशी लेने पर पता चला कि चोर दुकान में रखा करीब 20 हजार का परचूनी का सामान व गल्ले में रखी लगभग 18 हजार रुपए की नकदी चुराकर ले गए।




