
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मायापुर थाना पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 7 पेटी अवैध शराब जब्त की।
मायापुर थाना प्रभारी उनि. अशोक बाबू शर्मा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पड़ोरा तिराहा मायापुर के पास अवैध शराब की पेटियां लेकर कहीं बेचने के लिए ले जा रहा है। इसके बाद श्री शर्मा ने सउनि अजय पटेल, प्रआर. महेश शर्मा, प्रआर. महेश मिश्रा, आर. सहदेव तोमर के साथ मिलकर मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान पर दबिश दी गई, दबिश के दौरान देखा कि एक व्यक्ति पड़ोरा तिराहा मायापुर के पास अवैध शराब की पेटियां लेकर रोड़ पर खड़ा दिखा संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो आरोपी भागने लगा,आरोपी का पीछा कर पकड़ा, नाम पता पूछने पर अपना नाम वीरेन्द्र पिता राजप्रताप लोधी उम्र 28 साल निवासी ग्राम पायगा का होना बताया। उसके कब्जे से अवैध शराब की 07 पेटियॉं (कुल 63 बल्क लीटर) देशी प्लेन शराब कीमती 17500 रू की जप्त की गई बाद आरोपी को पंचानों के समक्ष गिरफ्तार किया गया।






Be First to Comment