Press "Enter" to skip to content

राजस्व न्यायालयों में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन 16 फरवरी को-SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। प्रदेश सहित जिले में भी नागरिकांे को राजस्व विभाग अंतर्गत राजस्व न्यायालयों के माध्यम से सुगम, सुलभ एवं त्वरित न्याय प्राप्त हो, इसके लिए जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में 16 फरवरी को राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। 
कलेक्टर अनुग्रह पी ने 16 फरवरी को आयोजित होने वाली राजस्व लोक अदालत की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आज जिले के समस्त एसडीएम एवं तहसीलदारों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व लोक अदालतों की तैयारियां एवं व्यवस्था करें। 
उन्होंने राज्य शासन द्वारा लोक अदालत के संबंध में जारी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि राजस्व लोक अदालत की अधिक से अधिक लोगों को जानकारी प्राप्त हो, इसके लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार भी किया जाए। सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व लोक अदालतों में आने वाले पक्षकारों के लिए मूलभूत सुविधाए आदि की व्यवस्था भी की जाए। 
कलेक्टर ने बताया कि 15 फरवरी तक राजस्व लोक अदालत हेतु प्रकरणों को चिन्हांकन कर आरसीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा, 10 फरवरी तक प्रकरणों में आदेश के पूर्व तक की समस्त कार्रवाई पूर्ण कर नोटिस, सुनवाई, स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन आदि की कार्रवाई की जाएगी, 16 फरवरी को आयोजित राजस्व लोक अदालत में प्रकरणों में अंतिम आदेश जारी किया जाएगा एवं 28 फरवरी तक राजस्व लोक अदालत में पारित आदेशों पर अमल की कार्रवाई की जाएगी। 
कलेक्टर अनुग्रह पी ने बताया कि आयोजित राजस्व लोक अदालत के माध्यम से अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, नक्शा बंटाकन, सीमांकन, व्यपवर्तन, आरआरसीसूली, ऋण पुस्तिकाओं का प्रदाय, भूमि बंधक दर्ज करना, भूमि बंधन निर्मुक्ति, शोध क्षमता प्रमाण-पत्र, नजूल प्रकरण, दंड प्रक्रिया संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!