
शिवपुरी पुलिस सायबर सैल ने 16 मोबाईल ट्रेस कर मोबाईल मालिक को किए सुपुर्द
कई आवेदकों द्वारा मोबाईल गुम होने की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के समक्ष रखी जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा उक्त आवेदनों को ट्रेस करने हेतु जिले की सायबर सैल शाखा को दिए गये। जिस पर से सायबर सैल शाखा प्रभारी उनि. बृजमोहन कुशवाह के निर्देशन में सायबर टीम द्वारा उक्त गुम मोबाईलों को ट्रेस पर डाला गगया।
आज दिनांक 08.02.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में सायबर सेल टीम द्वारा 16 मोबाईलों ट्रेस किये गये। जिन्हे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा मोबाईल मालिकों को सुपुर्द किया गया एवं जिन आवेदकों के मोबाईल ट्रेस हुए उन्होने पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया।






Be First to Comment