Press "Enter" to skip to content

हीरा कारोबारी ने नहीं चुकाया 16 लाख का कर्ज तो बदमाशों ने भोपाल से बेटे का कर लिया अपहरण केस दर्ज होने पर शिवपुरी छोड़कर भागे / Shivpuri News

शिवपुरी। भोपाल की सिल्वर हाइट्स कॉलोनीए कोहेफिजा में रहने वाले हीरा कारोबारी सैय्यद हनीफ  द्वारा 16 लाख का कर्ज न चुकाने पर उसके बेटे हुजैफा का भोपाल से अपहरण कर लिया। अपहरण भी हीरा कारोबारी के जान.पहचान वालों ने कियाए लेकिन केस दर्ज होने के बाद बदमाश उसे शिवपुरी छोड़कर भाग गए। बताया जाता है कि उक्त बदमाशों ने पहले परिवार के सामने हीरा कारोबारी के बेटे को पीटा और कार में बैठाकर उसे ले गए। 

हनीफ ने बताया कि पहले तो उसने बेटे को छोड़ने के लिए कहा लेकिन जब वे नहीं मान तो पुलिस की मदद ली। पुलिस ने आरोपितों के ठिकानों पर दबिश देना शुरू की जिससे घबराकर रविवार को सुबह हुजैफा को शिवपुरी के सुरवाया छोड़कर भाग गए। इसके बाद युवक थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

कैसे और क्यों हुई ये पूरी वारदातए पढ़िए हुजैफा की जुबानी

मैंने शिवपुरी के अपने दोस्त आसिफ खान के ससुर से दो साल पहले 20 लाख रुपए उधार लिए थे। लॉकडाउन में कारोबार प्रभावित होने के कारण अभी चार लाख ही चुका पाया हूं।

एक.दो दिन में एक लाख और देने वाला था। शनिवार रात 11 बजे मैं सिल्वर हाइट्स कॉलोनी स्थित अपने घर पर थाए तभी डोर बेल बजी। मेरे बेटे इब्राहिम ने दरवाजा खोला। सामने आसिफ खड़ा था। मैंने कहा अंदर आ जाओ तो जवाब मिला नहीं कार में बैठकर बात करेंगे।

मैं बाहर आया तो उसका भाई शाहरुखए दोस्त शालू और आसिम भी थे। शालू ने मेरे परिवार के सामने ही मुझे चांटा मारा और धक्का देकर कार में बिठा दिया। इससे पहले उन्होंने मेरा फोन और कार की चाबी छीन ली। रास्ते में मेरे पापा सैय्यद हनीफ से फोन पर मेरी बात करवाई। उस वक्त वह हैदराबाद में थे। मैंने उन्हें कहा कि पापा इन लोगों ने मुझे अगवा कर लिया है। फिर फोन छीनकर स्विच ऑफ कर दिया। सुबह मुझे लेकर शिवपुरी पहुंच गए।

रास्ते भर धमकाते रहे। कहते थे तुझे घर आकर गोली मार देंगेए गाड़ी से हिट कर तेरा वीडियो बनाएंगे। इस बीच मेरे पापा ने बात की तो भोपाल पुलिस भी एक्टिव हो गई। पुलिस की दबिश शुरू होते देख उन्होंने मुझे तड़के करीब चार बजे छोड़ दिया। मैं शिवपुरी के सुरवाया थाने पहुंचा और थाना प्रभारी दीप्ति तोमर को पूरा घटनाक्रम बताया।

यहां से मैंने कोहेफिजा थाना प्रभारी अनिल वाजपेयी को कॉल कर कहा कि मैं भोपाल आ रहा हूं। उन्होंने अकेले आने के लिए मना करते हुए कहा कि मैं अपना स्टाफ शिवपुरी भेज रहा हूं। डीआईजी इरशाद वली ने एसपी शिवपुरी राजेश चंदेल से बात की और मेरी हिफाजत के बारे में पूछा। एसपी ने मुझे कोतवाली थाने में रुकवाया और खाना भी खिलाया।

हमें डर था कि कहीं उसे मार न दें

हुजैफा को अगवा करने का पता चलते ही हमने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश शुरू कर दीं। उनके रिश्तेदारों से उन्हें कॉल करवाया कि जहां भी हैंए हुजैफा को छोड़ दें। शिवपुरी पुलिस की भी मदद ली। हमें डर था कि कहीं आरोपी हुजैफा को मार न दें। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

.साईं कृष्णाए एसपी साउथए भोपाल

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!