Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक, कहा 15 दिन में निपटाए जनसुनवाई के आवेदन

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण 15 दिवस के अंदर करें। निराकृत किए गए प्रकरणों की प्रति मंगलवार को समीक्षा भी की जाएगी। कलेक्टर अनुग्रह पी ने यह निर्देश सोमवार को जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में समय.सीमा के पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ राजेश जैन, जिले के सभी एसडीएम, राजस्व सहित जिला अधिकारी आदि मौजूद थे। 
कलेक्टर अनुग्रह पी ने 7 जनवरी से 11 जनवरी तक विशेष अभियान के तहत सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को वर्गीकृत कर निराकरण की विभागवार की गई कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण के संबंध में प्रतिदिन कार्रवाई करें। ऐसे प्रकरण जो फोर्सक्लोज किए जाने हैए उस संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने लोक सेवा गारंटी के जिला प्रबंधक को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं तथा मांग के संबंध में संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से भी दूरभाष पर चर्चा कर निराकरण की कार्रवाई कराए। उन्होंने ऐसे अधिकारी जिनके द्वारा सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के संबंध में किसी प्रकार की कार्यवाही या जवाब प्रस्तुत नहीं किया हैए उनको कारण बताओ नोटिस देने के भी निर्देश दिए। 
कलेक्टर ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के तहत सूची में 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु के मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं ऐसे मतदाता जो स्थाई रूप से बाहर चले गए है या जिनकी मृत्यु हो गई है। उन मतदाताओं को सूची से नाम हटाने की, की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बीएलओ को ग्राम पंचायत की समग्र डेटा सूची उपलब्ध कराई जाए। जिससे घर-घर जाकर 18 वर्ष के नए मतदाताओं की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकेगी। कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को भी निर्देश दिए कि फोटो युक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण के संबंध एवं मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक भी किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना की भी समीक्षा की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!