
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को आज मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अमोलपठा शिवुपरी रोड उटवाहा तिराहा पर अवैध शराब की 2 केन रोड पर लेकर बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा एस.डी.ओ.पी. रत्नेश सिंह तोमर के निर्देशन में चैकी प्रभारी अमोलपठा सउनि प्रताप सिंह गुर्जर को आदेशित किया गया कि उपरोक्त सूचना पर तत्काल रवाना होकर कार्यवाही से मुझे अवगत करावे पर से चैकी प्रभारी अमोलपठ मय आर. संतोष यादव के मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान पर दबिश दी गई, दबिश के दौरान देखा कि एक व्यक्ति अमोलपठा शिवुपरी रोड उटवाहा तिराहा पर सामान रखे हुए खड़ा दिखा संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो आरोपी भागने लगा,आरोपी का पीछा कर पकड़ा, नाम पता पूछने पर अपना नाम चतुर सिंह पिता नथुआ यादव निवासी उटवाहा का होना बताया। उसके कब्जे से अवैध शराब की 02 केन (कुल 65 बल्क लीटर) कच्ची मदिरा कीमती 15000 रू की जप्त की गई बाद आरोपी को पंचानों के समक्ष गिरफ्तार किया गया। संम्पूर्ण घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।






Be First to Comment