Press "Enter" to skip to content

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, 15 दिन का मिला आश्वासन / Shivpuri News

 शिवपुरी। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की चल रही हड़ताल खत्म हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री प्रभूराम चौधरी के बंगले पर हुई बैठक के बाद हड़ताल खत्म हुई है। प्रदेश के 19 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 4 दिन से हड़ताल पर थे और अलग-अलग जिले ब्लॉक में अपने-अपने स्तर पर संगठन के बैनर तले ज्ञापन देकर काम बंद किए थे। हड़ताली कर्मचारियों को 15 दिन का आश्वासन दिया गया है जिसमें उनकी मांगों पर विचार की बात कही गई है। संगठन के पदाधिकारियों, स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक में एसीएस भी मौजूद रहे। संगठन ने यह भी कहा कि यदि मांगे न मानी ई तो वह फिर से हड़ताल का रूख करेंगे। शिवपुरी जिलाध्यक्ष विवेक पचौरी ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों और शासन के बीच वरिष्ठ अधिकारियों की मध्यस्थता से बात बनी है और 15 दिन में कुछ अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: