शिवपुरी। शिक्षण सत्र 2018.19 की परीक्षा के लिए ऐसे नियमित व स्वाध्यायी छात्र जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन पत्र विलंब शुल्क के साथ जमा किया थाए उनकी पात्रता संबंधी जांच के बाद अन्य राज्य या अन्य बोर्ड के दस्तावेजों के आधार पर प्रवेशित छात्रों के प्रकरणों में दस्तावेज पूर्ण नहीं पाए गए। ऐसे सभी विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दस्तावेज जमा करने का अंतिम अवसर दिया गया है। विद्यार्थी 15 फरवरी तक संबंधित संभागीय कार्यालय में दस्तावेज जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद ऐसे छात्रों के परीक्षा आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे।



