ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई प्रशिक्षण के लिए नि:शुल्क समर कैम्प का आयोजन, पंजीयन 15 मई तक | SHIVPURI NEWS

 
शिवपुरी-सुन्दरता के जरिए अपने निखार और अपने हुनर को किस प्रकार से बढ़ाया जाए इसे लेकर सौन्दर्य प्रसाधन प्रशिक्षण एवं सिलाई प्रशिक्षण शिविर नि:शुल्क समर कैम्प के रूप मे आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए शीज ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती लीना नागपाल ने बताया कि आज के समय में विवाह में तैयार होने वाली नव युवतियां, वैवाहिक सामग्री, विवाह के अनुरूप फेश तैयार करना व सिलाई मशीन का प्रयोग कर आधुनिक वस्त्रों को तैयार करने की विधि हासिल करना आदि सहित विभिन्न प्रकार की सौन्दर्य प्रसाधनों व सिलाई प्रशिक्षण को लेकर आधुनिक पद्वितियों, ब्रांडेड कंपनी के प्रोडक्टों का इस्तेमाल किस प्रकार से किया जाए को लेकर शीज ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केन्द, मंगल मसाले वाली गली, शिवपुरी में नि:शुल्क प्रशिक्षण के दौरान बताया और सिखाया जाएगा ताकि इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए नव युवतियां आगें और अपना भविष्य संवार सके। पंजीयन के लिए 15 मई तक समय प्रात: 11 बजे से सायं 7 बजे तक रहेगा जिसमें अभ्यार्थी समायानुसार भाग ले सकता है। पंजीयन के लिए संस्थान के मोबा.7000652562 पर संपर्क किया जा सकता है। समर कैम्प के दौरान प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाली सभी युवतियों को प्रशिक्षण उपरांत सरकार द्वारा मान्यता प्रदान करने वाला संस्थान की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा ताकि वह इस प्रशस्ति पत्र क माध्यम से अपने प्रशिक्षण को बतौर कैरियर के रूप में शामिल कर सके। इसके लिए प्रशिक्षण में आने वाली युवतियों के लिए अपना रजिस्टे्रशन आवश्यक है जिसमें 5वीं, 8वीं एवं 10वीं की अंकसूची, 02 फोटो, आधार कार्ड आदि की प्रतियां जमा करनी होंगी साथ ही रजिस्टे्रशन में शीघ्र आए और शीघ्र पाऐं को लेकर पहल की गई है इसलिए निर्धारित सीटों पर ही प्रवेश दिया जाकर यह प्रशिक्षण शिविर अतिशीघ्र शुरू किया जाना है। ब्यूटीपार्लर एवं सिलाई प्रशिक्षण में रूचि रखने वाली युवतियों एवं महिलाओं से इस क्षेत्र में आगे आकर पंजीयन कराते हुए अपना भविष्य संवारने की अपील आयोजक संस्था शीज ब्यूटी पार्लर द्वारा की गई है।