Press "Enter" to skip to content

बिना बीमा व परमीट के चल रहे 15 ऑटो व 4 बाइकों को यातायात पुलिस ने किया जब्त

शिवपुरी। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग द्वारा जगह-जगह पर वाहनों की चैकिंग की जा रही है। चैकिंग के दौरान बिना लायसेंस, परमीट के वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में 26 दिसंबर को यातायात पुलिस ने 15 ऑटो व 4 बाइकों को बिना बीमा एवं बिना परमिट के जब्त कर न्यायालय भेजा। यातायात प्रभारी ने बताया कि यह चालानी कार्रवाई रोज की जाएगी और बिना परमिट व बिना लायसेंस के वाहन चालकों पर कार्रवाई कर चालान बनाया जाएगा। शहर की यातायात व्यवस्था काफी खराब हो गई थी उसे सुधारने के लिए चालानी कार्रवाई कर वाहन चालकों को समझाईश दी जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!