प्रख्यात वैदिक प्रवक्ता अंजली आर्या करेंगी कथा का वाचन
शिवपुरी- चलों वेद की ओर का संदेश देकर जन-जन में वेदों के ज्ञान को पहुंचाने का कार्य करते हुए आर्य समाज शिवपुरी के सेवा भावी बिल्लू भैया परिवार द्वारा आगामी 14 से 17 फरवरी तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन आर्य समाज मंदिर शिवपुरी में किया जा रहा है। यहां श्रीराम कथा का वाचन प्रख्यात वेदकथा प्रवक्ता अंजली आर्या के मुखारबिन्द से होगा। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 14 फरवरी को प्रात: 8:30 बजे से यज्ञ होगा एवं उसके बाद प्रात: 9 बजे से श्रीराम कथा का वाचन होगा जबकि रात्रि 8 बजे से 10 तक भी आर्य समाज मंदिर में श्रीरामकथा का धर्मलाभ जारी रहेगा। कार्यक्रम का समापन 17 फरवरी को यज्ञ, पुर्णाहुति के साथ होगा जो प्रात: 8:30 बजे से 11 बजे तक रहेगा। सभी आर्य समाज के प्रतिनिधियों एवं धर्मप्रेमीजनों से आर्य समाज मंदिर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह आर्य समाज शिवपुरी द्वारा किया गया है।





Be First to Comment