Press "Enter" to skip to content

कटे तालू होंट की सर्जरी के लिए 14 बच्चे भोपाल रवाना

शिवपुरी। कटे होंट एवं फटे तालू के कारण विकृत चेहरे वाले बच्चों के उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में चयनित 14 बच्चों को सर्जरी के लिए लाहोटी अस्पताल भोपाल रवाना किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एएल शर्मा एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान फोलिक एसिड न खाने से जन्मजात विकृति के बच्चों जन्म होता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे बच्चों का चयन कर निःशुल्क उपचार कराया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला अस्पताल में शनिवार को क्लेफट लिप एण्ड पैलेट से ग्रस्त बच्चों के उपचार के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन लाहोटी अस्पताल भोपाल के सहयोग से किया गया। जिसमें जिले भर से आरबीएसके चिकित्सकों के द्वारा चिन्हांकित किए गए। रोगियों को दूरभाष पर सूचना प्रदान कर आरबीएसके के वाहन एवं 108 एम्बूलेंस से जिला अस्पताल बुलवाया गया। शिविर में कुल 18 रोगी परीक्षण के लिए उपस्थित हुए। जिनमें से 14 रोगियों को सर्जरी के लिए उपयुक्त पाया जाकर भोपाल के सुप्रसिद्ध लाहोटी अस्पताल भेजा गया। जहां इन बच्चों की निःशुल्क सर्जरी की जानी है। इन बच्चों एवं उनके अटेंडरों को भोपाल तक जाने के लिए चिकित्सालय के सहयोग से ही आने जाने की परिवहन व्यवस्था एवं खाने की व्यवस्था निःशुल्क की गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!