पिछोर के बिलैया दांत पर मेला महोत्सव 14 जनवरी से

पिछोर के बिलैया दांत पर मेला महोत्सव 14 जनवरी से
Displaying sourabh krishan ji maharaj.jpg
पिछोर। पिछोर के सुप्रसिद्ध धर्मस्थल बिलैयादांत पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मकर संक्रांति मेला महोत्सव 14 जनवरी से 17 जनवरी तक चलेगा। जानकारी देते हुए आयोजन समिति के बलराम सिंह यादव एवं प्रतिपाल सिंह यादव ने बताया कि बृन्दावन से पधारे सुप्रसिद्ध संत आचार्य सौरभ कृष्ण जी महाराज के श्रीमुखारबिंद से मेले में भाग लेने वाले एक दर्जन से अधिक ग्रामों के श्रोता भक्तगण श्रीकृष्ण कथा का अमृत रसपान कर सकेंगे। साथ ही मेले के दौरान क्षेत्रीय विधायक, क्षेत्रीय सांसद, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होंगे। 

संबंधित खबरें