Press "Enter" to skip to content

दो गांव के सरपंचों में झगड़ा, 13 लोगों पर क्राॅस केस दर्ज / Bamorkala News

शिवपुरी|बामौरकलां थाना क्षेत्र में दो गांव के सरपंच परिवारों के बीच आपस में झगड़ा हो गया। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ क्रास केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक दिदावनी गांव के सरपंच लालाराम यादव ने एक खेत में पत्थर डलवा दिए। दूसरे गांव खैरोदा के सरपंच ताकत सिंह ने विरोध किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। हमले में सरपंच लालाराम यादव सहित भाई लालसाहब यादव, लाखन यादव, बृजेंद्र सिंह यादव एक अन्य गिरवर सिंह यादव घायल हो गए। चार घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया है। पुलिस ने ताकत सिंह की रिपोर्ट पर उक्त पांचों पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं लालाराम की रिपोर्ट पर ताकत सिंह यादव, महेंद्र यादव, आशाराम यादव, रणवीर यादव, शंकरसिंह यादव, कल्याणसिंह, भरतसिंह, श्रीराम यादव के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: