Press "Enter" to skip to content

13 साल से फरार स्थाई वारंटी को कोतवाली पुलिस ने दबोचा

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में पुलिस थाना कोतवाली के द्वारा एक स्थाई वारण्टी एवं थाना देहात के द्वारा दो स्थाई वारण्टियों को दबोचने में सफलता मिली।
एस.डी.ओ.पी शिवपुरी सुरेश चंद दोहरे के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली विनय कुमार शर्मा के द्वारा मुखबिर सूचना पर से स्थाई वारण्टी रामदयाल पिता तुलाराम शर्मा निवासी महल कॉलोनी फिजिकल रोड़ शिवपुरी जिस पर पिछले 13 साल से जिला न्यायालय ग्वालियर में प्रकरण चल रहा है तब से लेकर आरोपी फरार था को मुखबिर सूचना पर टीम घठित कर प्रआर. रघुवीर सिंह, सैनिक रामभरत के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर वारण्टी को दबोचा गया, बाद में न्यायालय ग्वालियर पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।

देहात पुलिस ने भी पकड़े दो स्थाई वारंटी
थाना प्रभारी देहात अनीता मिश्रा के द्वारा मुखबिर सूचना पर से स्थाई वारण्टी रमेश पिता गज्जू़ धोबी निवासी ग्राम राजगड़,थाना अमोला जिस पर पिछले 05 साल से अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 की धारा 4,5 के तहत माननीय न्यायालय में प्रकरण चल रहा है तब से लेकर आरोपी फरार था को मुखबिर सूचना पर टीम घठित कर प्रआर. महेश तिवारी , आर. बीरबल के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पिछोर से दबिश देकर वारण्टी को दबोचा गया, बाद माननीय न्यायालय पेश किया गया। इसी क्रम में स्थाई वारण्टी माधौ सिंह पिता मंगल सिंह रावत निवासी ग्राम सतेरिया थाना देहात जिस पर पिछले 05 साल से म.प्र. विद्युत अधिनियम के तहत माननीय न्यायालय में प्रकरण चल रहा है तब से लेकर आरोपी फरार था को मुखबिर सूचना पर टीम घठित कर प्रआर. गोवर्धन, प्रआर. कल्याण सिंह, आर. प्रशांत के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर वारण्टी को दबोचा गया, बाद में न्यायालय पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!