पदमभूषण स्व. कर्नल ढिल्लन की 13वीं पुण्यतिथि 6 फरवरी को-shivpuri news

शिवपुरी। भारत की आजादी के परम वीर योद्धा व आजाद हिन्द फौज के महानायक पद्मभूषण स्व. कर्नल गुरूबख्शसिंह ढिल्लन की तेरहवीं पुण्यतिथि पर 6 फरवरी 2019 को कर्नल जीएस ढिल्लन के समाधि स्थल आजाद हिन्द पार्क ग्राम हातौद, झांसी रोड़ जिला शिवपुरी में आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर अनुग्रहा पी ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए एसडीएम शिवपुरी अतेन्द्र सिंह गुर्जर को संपूर्ण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी एवं सीईओ जनपद पंचायत शिवपुरी तथा तहसीलदार शिवपुरी को सहयोगी अधिकारी नियुक्त किया है।