कर्नल ढिल्लन की 13वीं पुण्यतिथि 6 को-shivpuri news

शिवपुरी। भारत की आजादी के परम वीर योद्धा व आजाद हिन्द फौज के महानायक पद्मभूषण स्व. कर्नल गुरूबख्शसिंह ढिल्लन की तेरहवीं पुण्यतिथि पर 6 फरवरी को कर्नल जीएस ढिल्लन के समाधि स्थल आजाद हिन्द पार्क ग्राम हातौद झांसी रोड़ जिला शिवपुरी में आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर अनुग्रहा पी ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए एसडीएम राजस्व अतेन्द्रसिंह गुर्जर को संपूर्ण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी एवं सीईओ जनपद पंचायत तथा तहसीलदार को सहयोगी अधिकारी नियुक्त किया है। कार्यक्रम के आयोजन एवं अन्य स्थानीय व्यवस्थाओं के लिए बजट आवंटन स्वराज संस्थान भोपाल द्वारा डीडीओ कोड 3900709001 में उपलब्ध कराया गया है।