अमोलपठा। करैरा अनुविभाग के अंतर्गत सीहोर थाना पुलिस ने अभियान के तहत 12 साल से फरार दो स्थायी वारंटियों को दबोच कर न्यायालय में पेश किया।
एसपी राजेश हिंगरकर शिवपुरी द्वारा स्थाई वारंटियों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसडीओपी करैरा रत्नेशसिंह तोमर के निर्देशन में सीहोर थाना प्रभारी राघवेन्द्रसिंह यादव द्वारा दल बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे तो स्थायी वारंटी दोनों भागने की फिराक में थे। दोनों स्थायी वारंटियों को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम हरिसिंह पुत्र लालाराम जाटव एवं दूसरे का नाम श्रीपाल पुत्र लालाराम जाटव निवासी बहगंवा थाना सीहोर के बताया। आरोपित को पकड़कर न्यायालय में पेश किया तथा जेल भेजा।





Be First to Comment