Press "Enter" to skip to content

मास्टर ट्रेनर्स का द्वितीय प्रशिक्षण 12 फरवरी को-shivpuri news

शिवपुरी। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए ईव्हीएम एवं वीवीपेट की बौद्धिक क्षमता संवर्धन के लिए नियुक्त किए गए मास्टर ट्रेनर्स का द्वितीय प्रशिक्षण शासकीय पीजी कॉलेज शिवपुरी में 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे से निर्धारित विकासखंडवार आयोजित किया जाएगा। 
मास्टर ट्रेनर्स के द्वितीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स एपी गुप्ता, विनय बेहरे द्वारा कक्ष क्रमांक 5 में विकासखंड शिवपुरी, कोलारस, बदरवास एवं पोहरी के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार विकासखंड नरवर, करैरा, पिछोर एवं खनियांधाना के मास्टर ट्रेनर्स को कक्ष क्रमांक 8 में मास्टर ट्रेनर्स प्रो. एसएस खंडेलवाल एवं मनोज निगम द्वारा दिया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!