ऋचा पुरोहित दतिया व प्रमोद रसीला ग्वालियर देंगे प्रस्तुति
शिवपुरी। गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर 24 वां वार्षिक महोत्सव एवं विशाल रात्रि जागरण काली माता मंदिर पर 12 फरवरी को काली माता जागरण ग्रुप द्वारा किया जाएगा। पिछले 23 सालों से काली माता जागरण परिवार द्वारा हर साल काली माता मंदिर पर वार्षिक उत्सव एवं जागरण का आयोजन करता आ रहा है। जिसमे दिनांक 12 फरवरी को सुबह 9 बजे कलश यात्रा का आयोजन मां राजराजेश्वरी मंदिर से झांसी रोड स्थित काली माता मंदिर तक होगा। रात्रि में विशाल रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमे दतिया से रिया पुरोहित व प्रमोद रसीला ग्वालियर से अपनी प्रस्तुति देंगे। 13 फरवरी को हवन शांति कन्याभोज व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा।





Be First to Comment