शिवपुरी।देहात थाना क्षेत्र में नई फल मंडी के पास कमलेश्वर स्टोन फैक्टरी के सामने गोदाम पर रिटायर्ड फौजी की अज्ञात लोग 12 बोर बंदूक, सोने की चेन व अंगूठी सहित डेढ़ हजार रुपए नगदी चुरा ले गए हैं। मामले की शिकायत देहात थाने में की है।
जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड फौजी बलवीर मिर्धा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार की तड़के 3 से 4 बजे के बीच वह गोदाम स्थित कमरे में सो रहा था। तभी कुछ चहल कदमी की आवाज सुनाई दी। जागने पर चार-पांच लोग दिखे और भागने लगे। उनके पीछे दौड़ा तो वह जंगल में भाग गए। रिटायर्ड फौजी ने लौटकर देखा तो 12 बोर बंदूक, सोने की चेन व अंगूठी, चांदी का ब्रेसलेट और 1500 रुपए नगदी गायब थे।






Be First to Comment