शिवपुरी विधानसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ 11 को

bjp साठी इमेज परिणाम

शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे के विधानसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ नगर में वीर सावरकर पार्क के सामने प्रखर ऑटो पार्ट्स के बाजू में 11 नबम्बर को शाम 4 बजे किया जाएगा।
सभी भाजपा निगम मंडलों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति, मंडल की कार्यकारिणी, सभी मोर्चा -प्रकोष्ठ- प्रकल्प की कार्यकारिणी, पार्षद, मंडी, नगर पंचायत, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण, समस्त जनप्रतिनिधि एवं जिले के समस्त भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यालय के शुभारंभ में सहभागिता करे।