एक दीप पूर्वजो के नाम दीपावली पर पूर्वजो के लिये मुक्ती धाम में जलाय 1100 दीपक सेकड़ो लोग हुये एकत्रित

दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा मुक्ती धाम

खनियाधाना :– खनियाधाना में प्रति वर्ष दीपावली के पाबन त्योहार के दिन सभी लोग अपने अपने घरों को दीपको के माध्यम से अपना घर रोशन करते है पर खनियाधाना में एक अनोखी परंपरा है घर को रोशन के पूर्व नगर के सेकड़ो लोग मुक्तिधाम में एकत्रित होकर एक दीप अपने पूर्वजो के नाम कार्यक्रम के माध्यम से मुक्ती धाम में दीपक जला कर पूर्वजो को याद करते है इस कार्यक्रम में नगर के सेकड़ो लोगो ने 1100 दीपक पूर्वजो के नाम जला कर अपने पूर्वजो को याद किया और दीपको से पूरा मुक्ती धाम जगमगा उठा इसमे नगर के युवा और गणमान्य लोग भी सामिल रहे