Press "Enter" to skip to content

11 लाख 71 हजार से अधिक मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का उपयोग | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04 में 12 मई 2019 को कुल 11 लाख 71 हजार 230 मतदाताओं ने अपने मतदाताओं का उपयोग किया। जिसमें 6 लाख 57 हजार 309 पुरूष एवं 5 लाख 14 हजार 380 महिला मतदाता शामिल है।
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 25 शिवपुरी में कुल 1 लाख 54 हजार 930 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 85 हजार 343 पुरूष एवं 69 हजार 587 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 65.69 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 26 पिछोर में कुल 1 लाख 64 हजार 884 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 92 हजार 783 पुरूष एवं 72 हजार 101 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 70.43 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 27 कोलारस में कुल 1 लाख 57 हजार 376 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 89 हजार 765 पुरूष एवं 57 हजार 611 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 68.27 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 28 बमौरी में कुल 1 लाख 49 हजार 787 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 82 हजार 492 पुरूष एवं 67 हजार 398 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 74.35 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 29 गुना में कुल 1 लाख 47 हजार 165 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 80 हजार 473 पुरूष एवं 66 हजार 699 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 68.15 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 32 अशोकनगर में कुल 1 लाख 38 हजार 765 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 78 हजार 890 पुरूष एवं 60 हजार 14 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 72.67 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 33 चंदेरी में कुल 1 लाख 25 हजार 628 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 71 हजार 38 पुरूष एवं 54 हजार 678 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 71.20 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 34 मुंगावली में कुल 1 लाख 32 हजार 695 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 76 हजार 525 पुरूष एवं 56 हजार 292 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 70.32 प्रतिशत मतदान हुआ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!