Press "Enter" to skip to content

चोरी गए ट्रेक्टर को मात्र 11 घंटों में पुलिस ने भितरवार से किया बरामद,

शिवपुरी। कल जसवन्त पुत्र अपरवल गुर्जर उम्र 45 साल नि. किशनपुर मगरौनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरा ट्रेक्टर क्रं. एम.पी. 33 एए 7562 मोडल 2014 को पुराना पशु चिकित्सालय ग्राम किशनपुर से कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गये हैं फरियादी की सूचना पर पुलिस थाना नरवर में अप. क्रं. 201/18 धारा 457,380 का पुजीबद्ध क विवेचना में लिया गया। आज गुरूवार को पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना में चोरी गया ट्रेक्टर ग्राम शासन के पेट्रोल पम्प के पास थाना भितरवार जिला ग्वालियर में लावारिस हालत में पड़ा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया गया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा रत्नेश तोमर के निर्देशन में चौकी प्रभारी मगरौनी वीरेश कुशवाह के नेत्रृत्व में पुलिस टीम सउनि भूपेन्द्र सिंह परमार, आर देवेन्द्र के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान से ट्रेक्टर क्रं. एम.पी. 33 एए 7562 मोडल 2014 को मात्र 11 घण्टे में बरामद किया। संम्पूर्ण घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!