Press "Enter" to skip to content

ढाबे पर पुलिस का छापा, 11 बोरी डोंडा फक्की और 210 ग्राम अफीम बरामद

शिवपुरी। एसपी राजेश हिंगणकर द्वारा गठित की गई विशेष टीम ने बीती रात्रि सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित कुलदीप ढाबे पर छापामार कार्रवाई की जहां तलाशी के दौरान ढाबे के एक कमरे में रखी 11 बोरी डोंडा फक्की व 210 ग्राम अफीम कुल कीमत 4 लाख रूपए बरामद की गई। पुलिस ने ढाबा संचालक कुलदीप पुत्र देवाराज सिंह सूद निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है जिसके खिलाफ पुलिस ने 8/5 और 8/18 एनडीपीएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
विदित हो कि एसपी ने जिले में नशीले मादक पदार्थों को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के फलस्वरूप रात्रि में एक विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर स्थित कुलदीप ढाबे पर छापा मारा। कार्रवाई सुबह चार बजे तक चली इस दौरान पुलिस ने ढाबे पर स्थित कमरों की तलाशी ली गई इसी दौरान एक कमरे में 156.580 किलो ग्राम डोंडा फक्की 11 बोरों में भरी हुई मिली वहीं दूसरे कमरे में स्थित अलमारी में अफीम की थैली भी पुलिस ने मौके से बरामद कर ली और आरोपी ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर थाने ले आई। यह कार्रवाई शिवपुरी एसडीओपी सुरेशचंद दोहरे के निर्देशन में सतनवाड़ा थाना प्रभारी गोपाल चौबे, सहायक उपनिरीक्षक गजराज सिंह, प्रधान आरक्षक बृजभान सिंह, अमृतलाल, आरक्षक जितेन्द्र, धर्मेन्द्र, रामनिवास, अनिल कुमार, रहीस खान, चालक इंद्रपाल के साथ-साथ तेंदुआ थाना प्रभारी विकास यादव, कंट्रोल रूम प्रभारी जितेन्द्र शाक्य, आरक्षक देवेन्द्र रावत, जागेश सिकरवार, मुकेश शर्मा, भूपेन्द्र यादव, शेरा, धर्मेन्द्र तिवारी, डॉग मास्टर अरविन्द और स्नोफर डॉग की सहायता से पुलिस द्वारा की गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!