
– मंगलम में लगाया गया नेत्र शिविर
– सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से होंगे ऑपरेशन
शिवपुरी। शिवपुरी में रविवार को सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट और निशक्तजनों के लिए काम करने वाली संस्था मंगलम द्वारा संयुक्त रूप से एक नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ऐसे नेत्र रोगियों को चिंहित किया गया जिनके निशुल्क ऑपरेशन सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय लटेरी में किए जाएंगे। इस शिविर में रविवार को 450 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया इसमें से 107 ऐसे मरीज चिंहित किए गए जिनके मोतियाबिंद को ऑपरेशन निशुल्क होंगे।
रविवार को ऐसे चिंहित 107 मरीजों को चिंहित कर लटेरी बस से भेजा गया। मंगलम संस्था के सचिव राजेंद्र मजेजी और समाजसेवी शिवा पाराशर ने बताया कि शिवपुरी में हर महीने के अंतिम रविवार को इस निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के सहयोग से किया जाता है। यहां पर शिविर में चिंहित मरीजों के ऑपरेशन बाद में लटेरी में होते हैं। उन्होंने बताया कि इस शिविर में जो 107 मरीज चिंहित किए गए हैं उनके ऑपरेशन के लिए परिवहन और दवाईयों की व्यवस्था निशुल्क की जाती है। रविवार को जो शिविर लगाया गया उसमें डॉ दिनेश अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ मरीजों को चेकअप किया। इस दौरान डॉ यशदेव गौतम, तरूण शर्मा, पवन वशिष्ठ, मंगलम में संचालित जिला विकलांग पुर्नवास केंद्र के संजीव भार्गव, विकास शर्मा, संजय, रामेश्वर शर्मा, मुकेश ओझा, जगदीश जाटव, मस्तराम आदि का भी विशेष सहयोग रहा।




