शिवपुरी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवनारायण जयंती के शुभ अवसर पर संत शिरोमणि शीतल दास महाराज के सानिध्य में 10 फरवरी को देव नारायण धाम ग्राम सिरसा घाटी गांव पर गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें गुर्जर समाज के छात्र छात्राएं जो वर्ष 2017 और 18 में हाई स्कूल, हायर सेकंडरी की परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं व प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान देव नारायण धाम शिक्षा समिति द्वारा किया जाएगा। जिसमें शिवपुरी जिले के छात्र-छात्राएं भी 30 जनवरी तक अंकसूची की छायाप्रति वह अन्य दस्तावेज गुर्जर समाज विकास समिति के सदस्यों को जमा करा सकते हैं।
इस अवसर पर चल समारोह रासलीला, भागवत, जाप व विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा वह प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह भेट किए जाएंगे। इस मौके पर गुर्जर समाज विकास समिति के अध्यक्ष आरएन सिंह, कोषाध्यक्ष अमरसिंह कोटिया, सचिव फतेहसिंह, उपाध्यक्ष छत्रपालसिंह गुर्जर, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्रसिंह गुर्जर आदि ने शिवपुरी जिले के समस्त गुर्जर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं अधिक से अधिक संख्या में देव नारायण धाम में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने की अपील की है।





Be First to Comment