शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मण्प्रण्भोपाल द्वारा आयोजित, हाईस्कूल एवं हायरसेकंडरी मुख्य परीक्षा 2019 की प्रायोगिक परीक्षा संबंधी सामग्री एवं प्रवेश पत्रों के वितरण के लिए जिला उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी को परीक्षा कक्ष बनाया गया है। संबंधित संस्था प्राचार्य सामग्री एवं प्रवेश पत्र 4 फरवरी से प्राप्त कर सकते है। प्राप्त करने का समय सुबह 11 बजे से शाम 3:30 बजे तक रहेगा।
प्राचार्य एवं समन्वयक अधिकारी जिला उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी ने बताया कि संबंधित संस्था प्राचार्य सामग्री प्राप्त करते समय विगत तीन वर्षों की जमा क्रीड़ा शुल्क, संयुक्त संचालक शिक्षा ग्वालियर एवं जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी में जमा पावती एवं स्काउड रसीद की छायाप्रतियां उपलब्ध कराएगें तथा प्रायोगिक परीक्षा की राशि प्राचार्य के खाते में स्थानांतरित के लिए विद्यालय के बचत बैंक खाते बोर्ड की वेवसाइड पर अंकित की पासबुक की पठनीय छायाप्रति जिस पर संस्था का कोड लिया हो, वह भी प्रस्तुत करेगें, उसके उपरांत ही सामग्री प्रदान की जाएगी।





Be First to Comment