Press "Enter" to skip to content

जिले में 10वीं में कुलदीप, सौरभ, पुष्पेंद्र तो 12वीं में निधि, आदर्श, हर्षिता, पलक और दीप्ति रही अव्वल | SHIVPURI NEWS


शिवपुरी। कल घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की परीक्षा परिणामों में शिवपुरी जिले के छात्र-छात्राओं ने जिला टॉप किया है। 10वीं में गीता पब्लिक स्कूल के कुलदीप धाकड़, आईपीएस स्कूल के  सौरभ धाकड़ व मगरौनी के हाईस्कूल के छात्र पुष्पेंद्र रावत ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तीनों छात्रों ने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए हैं। जबकि दूसरे स्थान पर नम्बर 1 स्कूल के विकास धाकड़ और आईपीएस स्कूल की प्रियंका पाल ने 487 अंक प्राप्त किए हैं। 486 अंक पाकर तीसरे स्थान पर गुरूनानक स्कूल की कल्पना दांगी बाल शिक्षा निकेतन स्कूल की तनु सिंघल और सरस्वती विद्यापीठ के दीपक अग्रवाल शामिल हैं। वहीं 12वीं कक्षा में मानव संकाय से निधि राजा पुत्री धर्मेंद्र सिंह ने 443 अंक पाकर जिले में टॉप किया है। निधि गहोई हायर सेकेण्डरी स्कूल करारखेड़ा की छात्रा है। वहीं विज्ञान संकाय में आदर्श पुत्र जयप्रकाश गुप्ता ने 471 अंक के साथ प्रथम स्थान पाया है। जो गहोई हायर सेकेण्डरी स्कूल बामौरकलां के छात्र हैं। वाणिज्य संकाय में नम्बर 1 स्कूल की हर्षिता ओझा ने 467 अंक पाकर प्रथम स्थान पर हैं। कृषि संकाय में पलक सोनी 464 अंक के साथ पहला स्थान पाया है। यह ज्ञान प्रभात हायर सेकेण्डरी स्कूल मनियर के छात्र हैं। होम सांइस से दीप्ति साहू ने 449 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। यह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिछोर की छात्रा हैं। जिले में दूसरे स्थान पर मानव संकाय में संजय पुत्र किशनलाल जाटव, प्रखर पुत्र संतोष गुप्ता, गायत्री पुत्री महेश साहू, विज्ञान संकाय में संस्कार पुत्र गिर्राज बंसल, ज्योति पुत्र कल्याण गुप्ता, वाणिज्य संकाय में अंजली पुत्री कैलाश नारायण के नाम शामिल हैं। 
प्रावीण्य सूची में उत्कृष्ट विद्यालय और आईपीएस स्कूल का रहा दबदबा
कक्षा 10 और 12वीं के घोषित परिणामों में जहां तक शिवपुरी जिले का संबंध है प्रदेश और जिले की प्रावीण्य सूची में उत्कृष्ट विद्यालय और आईपीएस स्कूल का दबदबा रहा। इंडियन पब्लिक स्कूल(आईपीएस) ने फिर एक बार और इतिहास रचकर चौथी बार मप्र की मैरिट सूची और जिला मैरिट सूची में अपना जलबा कायम रखा है। मप्र की मैरिट सूची में चौथे स्थान पर आईपीएस स्कूल के छात्र अर्जुन कुशवाह ने 500 में से 495 अंक प्राप्त किए जबकि इसी विद्यालय की छात्रा कु. प्रेरणा प्रजापति ने उनसे सिर्फ 2 अंक कम 493 अंक प्राप्त कर अपने जिले और आईपीएस स्कूल का नाम रोशन किया है। कक्षा 10वीं की जिला प्रवीण्य सूची में आईपीएस स्कूल के सौरभ धाकड़ ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि इसी विद्यालय की कु. प्रियंका पाल ने 487 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पाया है। आईपीएस स्कूल की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक ओमप्रकाश कुशवाह को शहर के गणमान्य नागरिकों ने बधाईयां दी हैं वहीं श्री कुशवाह ने मैरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव ने भी स्कूल के प्रदेश और जिले की प्रावीण्य सूची में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को बधाईयां दी हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!