शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत बूल हाउस के पास चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर लगभग 22 किमी लंबा तार चराकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जेएम श्रीवास्तव सहायक यंत्री मप्रक्षेविविकं. लिमिटेड शिवपुरी ने बताया कि बूल हाउस छत्री रोड पर बिजली के खंबों का तार रखा हुआ था। उन्हें सूचना मिली कि तार रखा हुआ तार गायब हो गया है जिस पर वह मौके पर गए और देखा तो तार गायब था। मामले की जानकारी पुलिस को दी। चुराए गए तार की कीमत लगभग 1 लाख रुपए थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment