Press "Enter" to skip to content

जिस कमरे में सो रहे थे परिजन, उसकी चोरों ने लगाई कुंडी और समेट ले गए 1 लाख का सामान / Shivpuri News

शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से सोना-चांदी सहित नकदी समेट कर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

रमेशचंद्र पुत्र बलराम राठौर निवासी सुरवाया ने बताया कि बीती रात वह अपने परिजनों के साथ कमरे में सो रहे थे। रात करीब 1 बजे उनके घर में चोर घुस आए और जिस कमरे में हम सो रहे थे उसकी कुंडी लगा दी। इसके बाद चोरों ने चोरी की और भाग गए। वहीं जब मकान में सो रहे लोगों की सुबह नींद खुली और दरवाजा खोलना चाहा तो वह नहीं खुला। जिसके बाद पड़ोसी घर में आए तो उन्होंने कुंडी खोली। कुंडी खुलने के बाद रमेशचंद्र ने बाहर वाले कमरे में आकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। जब घर की तलाशी ली तो पता चला कि दो अंगूठी सोने की, ढाई सौ ग्राम चांदी, 15 रुपए नकदी, साड़ी सहित करीब 1 लाख का सामान चोरी हो गया। घटना की जानकारी रमेशचंद्र ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!