पिछोर। पिछोर में हर वर्ष होने वाले 12 दिवसीय स्वामी विवेकानंद जन्म महोत्सव कार्यक्रम मातृभूमि जनकल्याण सेवा समिति के संचालन में लगभग 20 वर्षों से अधिक समय से आयोजित कराया जा रहा है जिसके चलते इस कार्यक्रम ने अपनी लोकप्रियता बच्चो मे तो स्थापित की ही है। साथ-साथ संपूर्ण जिले मे अपनी पहचान स्थापित की है। हर वर्ष इस कार्यक्रम मे क्षेत्र के हज़ारों की संख्या मे विभिन्न स्कूलों और आस-पास के ग्रामीण अंचल के बच्चे शामिल होते है। मातृभूमि जन कल्याण समिति के संचालक रजनीश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 1 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम सब जूनियर वर्ग कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों द्वारा होगा। इसी क्रम में 2 जनवरी को चित्रकला प्रतियोगिता, 3 जनवरी को निबंध प्रतियोगिता, 4 जनवरी को गाय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता, 5 जनवरी को संगीत प्रतियोगिता, 6 जनवरी को बाल मेला, 7 जनवरी को सुलेख प्रतियोगिता हिंदी एवं अंग्रेजी कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों द्वारा आयोजित की जाएगी। 8 जनवरी को पहाड़ा प्रतियोगिता कक्षा एक से पांच तक, 9 जनवरी को रंगोली मेहंदी महा पुरुष फैन्सी ड्रेस कंपटीशन 10 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम जूनियर कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित होगा दिनांक 11 जनवरी को एकल एवं सामूहिक अभिनय 12 जनवरी को सीनियर वर्ग 9 से 12 तक के छात्रों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा और धूमधाम से स्वामी विवेकानन्द जयंती मनाते हुए 12 दिवसीय स्वामी विवेकानन्द जन्म महोत्सव कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। विवेकानन्द महोत्सव में होने वाली समस्त प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी। वही कार्यक्रम स्थल पूर्व की तरह शर्मा मैरिज हाऊस होगा। संस्था संचालक रजनीश तिवारी द्वारा सभी से अधिक से अधिक संख्या मे आने को कहा है।
स्वामी विवेकानंद महोत्सव 1 जनवरी को, प्रतियोगिता सहित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आईसीएसई 2026: अन्वी गुप्ता बनी जिला टॉपर, 96.8% अंक से रचा इतिहास, लगातार दूसरे साल सगी बहनों ने बढ़ाया शिवपुरी का मान / Shivpuri News<br>
- बदरवास में ज्वेलरी कारोबारी ने खुद को गोली मारी, घर के कमरे में लहूलुहान मिले, IPL में नुकसान की बात सामने / Shivpuri News
- बिन मौसम बरसात के साथ गिरे ओले, करेरा में बदला मौसम का मिजाज, अचानक बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत / Shivpuri News
- मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा शिवपुरी से वीरेंद्र माथुर को बनाया गया “आयोग मित्र” / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ़ स्टडी में कक्षा 10वीं के मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश / Shivpuri News





Be First to Comment