शिवपुरी। अरविंद सोलंकी निवासी काली पहाड़ी नरवर ने जनसुनवाई में बताया कि उसकी जमीन पर भारतसिंह, मलखानसिंह आदि के द्वारा कब्जा कर लिया गया था। जिस पर तत्कालीन कलेक्टर अनुग्रह पी ने एसडीएम को आदेश देकर कब्जा हटाए जाने के निर्देश दिए थे। लेकिन आज तक कब्जा नहीं हटाया गया है। जबकि पटवारी अर्जुनसिंह गुर्जर के द्वारा जमीन की जांच कर प्रतिवेदन बनाकर तहसीलदार को भेज दिया था। 25 फरवरी 2021 को तहसीलदार रूचि अग्रवाल के द्वारा प्रकरण एसडीएम को भेज दिया जिसकी जांच की प्रतिलिपि जब मांगी तो एसडीएम के बाबू गजेंद्र रावत ने देने से इंकार कर दिया।
इसके बाद 21 जून 2021 को पुन: बटवारे का प्रकरण दर्ज कराया। जहां पटवारी अर्जुन ने कहा कि आपके खाते सर्वे नंबर में 2 बंटवारे हुए हैं उनकी बंटवारा आदेश की प्रतिलिपि एवं नक्शा की प्रतिलिपि बंटवारे के आवेदन के साथ संलग्न करें। मैंने सन् 200 में ही बंटवारे के आदेश की प्रति अक्श की प्रति एवं 2009-10 में परमालसिंह पुत्र हाकिमसिंह आदियों की बंटवारे की आदेश की प्रतिलिपि एवं अक्श की प्रतिलिपि तहसीलदार को 10 अक्टूबर 2021 को पुन: पेश की। मेरी मूल फाइल गजेंद्र रावत एसडीएम के बाबू एवं तहसीलदार बाबू श्यामसिंह दोहरे द्वारा गुम कर दी गई और दोनों ने 20-20 हजार की रिश्वत मांग रहे हैं। जिस कारण में प्रशासनिक कार्रवाई से काफी दुखी हूं। अत: मामले में मदद कर मेरा बटवारा कराया जाए।




