ई चालान जमा न करने पर गिरफ्तारी वारंट जारी / Shivpuri News

शिवपुरी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों द्वारा ई-चालान ना जमा करने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 10 लोगों के खिलाफ 5-5 हजार के जमानती वारंट जारी किए गए थे जिसमें से 9 लोगों ने ई- चालान की राशि जमा कर दी किंतु जमानती वारंट जारी होने के बाद भी मोनिका खटीक द्वारा ई-चलानी राशि जमा नहीं की गई। जिसके फल स्वरुप मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा मोनिका खटीक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।