शिवपुरी: जिले के इंदार थाना पुलिस ने घर से भागी नाबालिग को मुंगावली के रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। नाबालिग को दो बच्चों का पिता शादी का झांसा देकर गांव से भगा लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 363,366 आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार इंदार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 साल 10 माह की एक नाबालिग को रामगढ़ गांव के रहने वाले रविंद्र यादव (25) ने बहला फुसला कर अपने झांसे में ले लिया था। रविंद्र ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर 4 अप्रैल को गांव से भगा लाया था। नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी पुलिस ने अपरहण का मामला दर्ज करते हुए नाबालिग की तलाश शुरू कर दी थी।
रेलवे स्टेशन से नाबालिग लगाती रही फोन, नहीं पहुंचा
इंदार थाना प्रभारी केएन शर्मा ने बताया कि नाबालिग को पुलिस ने मुंगावली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। पड़ताल में नाबालिग ने बताया कि रविंद्र यादव ने उसे फंसाकर शादी करने की बात कही थी। शादी करने की कहकर ही वह मुझे घर से भगा लाया था। इसके बाद वह मुझे खतोरा के बस स्टैंड से अशोकनगर की बस में बिठाकर रवाना कर दिया। रविंद्र ने कहा था कि एक साथ जाएंगे तो शक होगा और पकड़े जाएंगे। इसलिए मैं अकेली अशोकनगर पहुंची और वहीं रुकी, इस बीच मेरी रविंद्र से फोन पर बात हो रही थी। इसके बाद रविंद्र ने मुझे मुंगावली रेलवे स्टेशन पर मिलने की बात कही थी। मैं लगातार मुंगावली के रेलवे स्टेशन पर उसका इंतजार करती रही लेकिन वह नहीं आया। थाना प्रभारी केएन शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

शादी का झांसा देकर गांव से भगा लाया था दो बच्चों का पिता, मुंगावली स्टेशन से बरामद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कट्टे से फायर कर युवक की हत्या की कोशिश, कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- शिवपुरी में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: गंगाजल इण्डेन / Shivpuri News
- बैराड़ सेक्टर में प्रस्फुटन समितियों का ‘शक्ति संचय प्रशिक्षण’ सम्पन्न, ग्राम विकास पर दिया जोर / Shivpuri News
- मजदूरी से लौट रही महिला की गला रेतकर हत्या, देवर पर आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: एसपी कोठी के सामने बाइक-ऑटो टक्कर, 15 वर्षीय किशोर की मौत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment