शिवपुरी पुलिस ने वीडियो कोच बस और ट्रकों को लूटने वाले उत्तराखंड के गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बदमाश शिवपुरी में वीडियो कोच बस को लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उत्तराखण्ड के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है एक बदमाश पुलिस की गिरफ्त से भागने में कामयाब रहा। बता दें कि कुछ रोज पूर्व फिजिकल थाना क्षेत्र में एक एएनएम को इन्हीं बदमाशों ने सम्मोहित कर उसके जेवरात सहित पैसे लूटकर भाग गए थे।
वीडियो कोच बस को लूटने की बना रहे थे योजना
सिटी कोतवाली प्रभारी अमित भदौरिया ने बताया कि उन्हें रविवार रात सूचना मिली थी कि 18 बटालियन के पास कुछ लोग किसी बस या ट्रक को लूटने की योजना बना रहे है। सूचना के बाद तत्काल एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए थे। शिवपुरी एसडीओपी अजय भार्गव द्वारा शहर के तीनों थानों सिटी कोतवाली, देहात थाना और फिजिकल थाना के प्रभारियों के साथ एक टीम बनाई गई थी। इसके बाद बदमाशों की लोकेशन पर दबिश दी गई थी। पुलिस टीम ने 18 बटालियन के पास बने पावर हाउस से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था इसी दौरान एक बदमाश भागने में कामयाब रहा था।
उत्तराखंड का रहने वाला है गैंग
पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम सादिक अली पुत्र लियाकत अली, फुरकन पुत्र जाफर अली, रजाकत अली उर्फ लावरिया पुत्र जलालुददीन, सैफअली खान पुत्र मोहम्मद्दीन बताया कि साथ ही भागने वाले बदमाश का नाम दिलशाद बताया गया है। यह सभी बदमाश उत्तराखंड के रहने वाले हैं। पुलिस ने चारों बदमाशों के पास से एक 315 का कट्टा, 2 कारतूस, एक फरसा, एक लोहागी, एक सरिया बरामद किया है। सभी बदमाश वीडियो कोच बस को लूटने की योजना बना रहे थे लेकिन लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया है। सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस की इस टीम सिटी कोतवाली प्रभारी अमित भदौरिया, देहात थाना प्रभारी विकास यादव और फिजिकल थांना प्रभारी अरविन्द छारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे थे।
एएनएम को सम्मोहित कर लूट लिए थे जेवरात
एक मई की दोपहर फिजिकल थाना क्षेत्र में धर्मवीर की कोठी के पास एक राजाबेटी नाम की एएनएम को 2 बदमाशों ने सम्मोहित कर उसके जेवरात, पैसे सहित मोबाइल को लेकर फरार हो गए। एएनएम ने इसकी शिकायत फिजिकल थाने में दर्जा कराई थी। पुलिस ने पूछताछ में पाया कि इसी गिरोह ने एएनएम के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है। फिजीकल थाना प्रभारी अरविंद छारी ने बताया कि उक्त गैंग के द्वारा ही एएनएम के साथ वारदात को अंजाम दिया था इसके बाद यह गैंग लगाकर जिले में वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रही थी। एएनएम से छीने गए जेवरात पुलिस ने बरामद कर लिए है।

ANM से लूट करने बाले 4 आरोपी गिरफ्तार, उत्तराखंड का हैं गैंग, वीडियो कोच को लूटने की बना रहे थे योजना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कट्टे से फायर कर युवक की हत्या की कोशिश, कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- शिवपुरी में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: गंगाजल इण्डेन / Shivpuri News
- बैराड़ सेक्टर में प्रस्फुटन समितियों का ‘शक्ति संचय प्रशिक्षण’ सम्पन्न, ग्राम विकास पर दिया जोर / Shivpuri News
- मजदूरी से लौट रही महिला की गला रेतकर हत्या, देवर पर आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: एसपी कोठी के सामने बाइक-ऑटो टक्कर, 15 वर्षीय किशोर की मौत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- कट्टे से फायर कर युवक की हत्या की कोशिश, कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- शिवपुरी में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: गंगाजल इण्डेन / Shivpuri News
- बैराड़ सेक्टर में प्रस्फुटन समितियों का ‘शक्ति संचय प्रशिक्षण’ सम्पन्न, ग्राम विकास पर दिया जोर / Shivpuri News
- मजदूरी से लौट रही महिला की गला रेतकर हत्या, देवर पर आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: एसपी कोठी के सामने बाइक-ऑटो टक्कर, 15 वर्षीय किशोर की मौत / Shivpuri News





Be First to Comment