शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर चौकी अंतर्गत देवगढ़ गांव में रविवार की दोपहर खेत में बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गई. आग किस कारण से लगी इसका फिलहाल पता नहीं चल सका हैं. झोपड़ी में बँधी 7 भैंसें आग की चपेट में आ गई और दो भेंसो की मौत हो गई. आग की चपेट में युवक भी आ गया.
जानकारी के अनुसार फूल सिंह लोधी निवासी ग्राम देवगढ़ के खेत में बनी झोपड़ी में अचानक से आग लग गई. झोपड़ी में बँधी 7 भैंसें आग की चपेट में आई गई. वहीं दो की मौत हो गई. फूल सिंह के बेटे जीतू लोधी ने आग की लपटें देखकर परिजनों को सूचना दी. इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की. आग बुझाने में जीतू भी आग में झुलस गया.







Be First to Comment