ग्राम बेरखेड़ा में पिस्ता रावत सरपंच बनी

करैरा। विकासखंड नरवर की ग्राम पंचायत बेरखेड़ा में सरपंच पद हेतु उप चुनाव में श्रीमती पिस्ता बाई पत्नी राजेंद्र रावत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्रीमती रचना रावत पत्नी देवेंद्र रावत से 464 मत प्राप्त कर 87 मत से विजय घोषित हुयी है। उल्लेखनीय है कि यहाँ अनुसूचित जन जाति हेतु आरक्षित होने के बाद एक भी मतदाता एस टी वर्ग से पंचायत में न होने के कारण सरपंच का निर्वाचन नहीं हो सका था एवम् अभी सरपंच पद का कार्य भार उप सरपंच श्रीमती शांति बाई रावत के पास था, इसी कारण उप चुनाव सम्पन्न हुए हैं। उप निर्वाचन में बेरखेड़ा निवासी श्रीमती पिस्ता रावत को निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार सुनील प्रभाष ने निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया।






Be First to Comment