
करैरा।
जिला कलेक्टर तरुण राठी के निर्देश पर अनुबिभाग करैरा मे एसडीएम सी बी
प्रसाद द्वारा प्रत्येक राजस्व ग्राम में राजस्व शिविर आयोजित कर ग्रामीणों
की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। एसडीएम श्री प्रसाद ने ग्राम
मछावली एवम् अलगी में आयोजित राजस्व शिविर में पहुँच कर ग्रामीणों की
समस्याओं का मोके पर निराकरण किया एवम समझाईस दी कि आप लोग राजस्व शिविरों
के माध्यम से अपनी छोटी छोटी समस्याओं का निराकरण करवाये। उन्होंने ग्राम
मछावली में फौती नामांतरण, बेजा कब्जे, खसरा नक्शा संशोधन के आवेदनों पर
मौके पर ही निराकरण करवाया। तहसीलदार नवनीत शर्मा ने बताया कि 12 अगस्त को
ग्राम निचरोली, सिरसौद, एवम् सिरसोना, 16 अगस्त को बहादुरपुर, चन्दावरा,
कूड एवम् सेमरा, 17 अगस्त को दाबरभाट, सिल्लारपुर, डामरोनखुर्द, एवम् आडर,
18 अगस्त को बडोरा, बैसोराकला, अमोला एवम् खुदावली, 19 अगस्त को बगेदरी,
सिलानगर, खैराई, एवम् आवास, 21 अगस्त को कुचलोंन, राजगढ़, टोरिया खुर्द
एवम् कारोठा, 22 अगस्त को कडोरा इमलिया, टोडा करैरा, चोका एवम् दमरोन कला ,
23 अगस्त को दबरा दिनारा, सहरया, पपरेडू, दुमदुमा, 24 अगस्त को सड़, सलैया
करैरा, चिरली, दिदावली, 25 अगस्त को दाबरदेही, टोरिया कला, समूहा, टीला
एवम् 26 अगस्त को दबरा करैरा एवम् बनगवा में राजस्व शिविर आयोजित किये जा
रहे है। इन शिविरों में ग्रामीण पहुच कर अपनी समस्याओं का मोके पर निराकरण
करवाये। एसडीएम के साथ राजस्व निरीक्षक विनोद सोनी, पटवारी गण सहित अन्य
मैदानी अमला उपस्थित था।
एसडीएम ने ग्राम मछावली में विद्यालयो का आकस्मिक निरीक्षण किया
करैरा।
राजस्व शिविर के दौरान पहुचे एसडीएम सी बी प्रसाद ने शासकीय माध्यमिक एवम्
प्राथमिक विद्यालयो का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम श्री प्रसाद ने
बच्चो को किताब पढ़वाई एवम् कुछ प्रश्न भी पूछे ।संस्कृत, हिंदी एवम्
विज्ञान की कक्षाओं में जाकर छात्र- छात्राओं से पढ़ाई एवम् मध्यान्ह भोजन
पर चर्चा की। एस डी एम श्री प्रसाद ने कहा कि हिंदी में पढ़ाते समय शब्दो
के लेखन, एवम् उच्चारण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मध्यान्ह भोजन के
दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने पुस्तक बितरण एवम गणवेश
राशि वितरण की भी जानकारी ली।






Be First to Comment