Press "Enter" to skip to content

बहू को हत्या के लिए विवश करने वालेे ससुरालियों पर केस दर्ज | Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम तालोन में बहू को हत्या के लिए विवश करने वाले ससुरालीजनों पर पुलिस ने जांच के बाद दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस नेे महिला के पति सहित सास-ससुर पर केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार 13 जून को ग्राम तालोन में रहने वाली गोरखी बाई पत्नी राकेश पटेलिया ने खेत में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले में मर्ग कायम किया। मृतका के मायके वालों ने पुलिस को बताया कि ससुरालीजन उसे आए दिन परेशान करते थे और दहेज की मांग करते थे इसलिए उनकी पुत्री कोेे खुदकुशी के लिए विवश करने में इनका ही हाथ है। मामले में एसडीओपी कोलारस मरनाथ वर्मा ने जांच-पड़ताल की जहां सामने आया कि मृतिका गोरखी बाई का पति राकेश पटेलिया सहित सास मुकेश पटेलिया व ससुर गीलाबाई पटेलिया उसे आए दिन छोेटी-छोेटी घरेलू बातों पर प्रताड़ित व मारपीट करते थे। इतना ही नहीं उससे दहेेज की मांग भी की जाती। जब ज्यादती की हद पार कर गई तो गोरखी बाई ने अपने जान दे दी। पुलिस ने सभी तीनों आरोपितों के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!