शिवपुरी: शहर की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले न्यू ब्लॉक में दुकान संचालक को कार में सवार पांच युवकों नर गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया. इसके बाद वह युवक को सूनसान ले गए और मारपीट कर मोबाइल छीन लिया. जिसके बाद युवक ने अपनी जान भाग कर बचाई और कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है.
जानकारी के अनुसार अविनाश धाकड़ पुत्र राम भारत धाकड़ निवासी मनियर टोल टैक्स के पास ने बताया कि 11 दिसंबर 2025 को शाम के 6 बजे वह अपनी न्यू ब्लॉक स्थित दुकान द ओरिजिनल में बैठा हुआ था. इसी दौरान रूप सिंह रावत, जस्सी सरदार, गिर्राज रावत एवं अन्य दो व्यक्ति आए और उसे कार में अपहरण कर ले जाकर मारपीट कर दी और मोबाइल छीन लिया. युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा. इसके बाद पीड़ित युवक ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित ने बताया कु गिर्राज रावत को पुलिस ने पकड़ लिया था लेकिन कुछ समय बाद छोड़ दिया. जिसकी शिकायत आज एसपी ऑफिस में पीड़ित युवक ने की हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सुरक्षा की मांग की है.








Be First to Comment