Press "Enter" to skip to content

भैसरावन स्कूल में मध्यान्ह भोजन योजना की उड़ रही धज्जियाँ, बच्चों को पूरा भोजन नहीं, हाथ में दो-दो पूरी पकड़ाकर किया रवाना / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम भैसरावन स्थित शासकीय स्कूल में मध्यान्ह भोजन योजना को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। मंगलवार के दिन बच्चों को निर्धारित मेनू के अनुसार पूरा भोजन उपलब्ध कराने के बजाय केवल हाथ में दो-दो पूड़ियाँ देकर स्कूल से भगा दिया गया।

जब बच्चों से भोजन के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि आलू की सब्जी बनाई ही नहीं गई,
खीर थोड़ी सी बनाई गई थी, वह भी इतनी पतली कि नाम मात्र के लिए थी,बच्चों के अनुसार यह भोजन पेट भरने के लिए नहीं, केवल दिखावे के लिए दिया गया।

मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों को पोषणयुक्त और संतुलित भोजन देना शासन की प्राथमिकता है, जिसमें पूरी,आलू की सब्जी,खीर जैसे व्यंजन निर्धारित हैं। इसके बावजूद भैसरावन स्कूल में मेनू की खुली अनदेखी की गई।

ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि मध्यान्ह भोजन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव की मिलीभगत से योजना में पलीता लगाया जा रहा है।
खाने की मात्रा में कटौती कर शासकीय राशि का दुरुपयोग किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है।
बच्चों को मिलने वाला मध्यान्ह भोजन कई गरीब परिवारों के लिए दिन का सबसे अहम आहार होता है। ऐसे में भोजन में कटौती करना बच्चों के स्वास्थ्य,पोषण और शिक्षा तीनों के साथ अन्याय है। घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की तत्काल जांच कराई जाए,

दोषी अध्यक्ष, सचिव एवं संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. ताकि भविष्य में बच्चों के साथ इस तरह का अन्याय दोबारा न हो।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!