Press "Enter" to skip to content

चैक बॉउंस के मामले में युवक नहीं हो रहा पेश, गिरफ्तारी वारंट भी हो चुका जारी, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आर बाली गणेश कॉलोनी में रहने वाले पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाकर युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की मांग की है.

जानकारी के अनुसार दानिश खान पुत्र अब्दुल खान निवासी फिजिकल रोड गणेश कॉलोनी ने बताया कि 2 साल पहले उसने अपने दोस्त का क़ासिक खान पुत्र राशिद खान निवासी पीएसक्यू लाइन स्टेडियम के पास पुरानी शिवपुरी को 2 लाख रुपए उसके पिता के इलाज के लिए उधार दिए थे. जिसके बाद उसने उसे चेक दिया था लेकिन कई दिन गुजर जाने के बाद भी उसने पैसे वापस नहीं किए. जिसके बाद पीड़ित ने उसका चेक बैंक में लगाया चेक बैंक में बाउंस हो गया. इसके बाद उसे कोर्ट में लगाया कोर्ट में 2 साल से यह प्रकरण लंबित है.

पीड़ित ने बताया कि युवक गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी कोर्ट में पेशी पर नहीं आ रहा है. ऐसे में पुलिस भी गिरफ्तार कर उसे पेश नहीं कर रही है. पीड़ित ने एसपी से युवक को जल्द गिरफ्तार कर पेश करने की मांग की है. जिससे कि कोर्ट की आगे की प्रक्रिया आगे बढ़ सके और उसे उसके रुपए मिल सके.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!