Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के सीएम राइज स्कूल में 6 फीट का निकला सांप, स्टाफ रूम में घुसा, सर्प मित्र ने पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी के कोलारस कस्बे के मानीपुरा क्षेत्र स्थित सीएम राइज स्कूल में शुक्रवार को हड़कंप मच गया, जब स्कूल के स्टाफ रूम में करीब 6 फीट लंबा सांप घुस आया। सांप को देख शिक्षक और कर्मचारी घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना सर्प मित्रों को दी।

मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को अपनी निगरानी में सुरक्षित कक्षाओं में बैठा कर सुरक्षित रखा।

सर्प मित्र ने बताया कि पकड़ा गया सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का था, जो शांत स्वभाव का और कम जहरीला होता है। इसलिए बच्चों और स्कूल स्टाफ को किसी प्रकार का खतरा नहीं हुआ। सांप को पकड़ने के बाद सर्प मित्र ने उसे जंगल में छोड़ दिया। स्कूल प्रशासन ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए परिसर में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाई जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!