शिवपुरी: जिले के बैराड थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 9.35 ग्राम स्मैक और कार के साथ गिरफ्तार किया है। जप्त माल की कुल कीमत करीब 3 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है।
थाना बैराड प्रभारी रवि शंकर कौशल ने जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में और एएसपी संजीव मुले एवं एसडीओपी आनन्द राय के मार्गदर्शन में 1 अक्टूबर को यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरोद रोड पुलिया के पास एक व्यक्ति कार में बैठकर स्मैक बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी ब्रजेश उर्फ छोटू ओझा उम्र 33 वर्ष, निवासी बरोद रोड बैराड को पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से 9.35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमत करीब 1.80 लाख और घटना में प्रयुक्त आई-10 कार क्रमांक एमपी 33 सी 4210, कीमत 2 लाख रुपए जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 371/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी ब्रजेश उर्फ छोटू ओझा का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ पूर्व में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं –
1. अप.क्र. 423/2023 धारा 49ए आवकारी एक्ट
2. अप.क्र. 229/2024 धारा 354 (घ), 354 (डी), 376(2)(h), 376(20)(n), 450, 506 भादवि
3. अप.क्र. 389/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट (थाना कोतवाली)
4. अप.क्र. 133/2025 धारा 329 (4), 3(5) बीएनएस
थाना प्रभारी रवि शंकर कौशल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की विवेचना जारी है।







Be First to Comment