Press "Enter" to skip to content

पोहरी नगर में कुएं में मिली लाश, पुलिस ने शव को निकालकर पीएम हाउस भेजा, जांच शुरू / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी नगर में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब आदर्श विद्यालय के पास एक पुराने कुएं में युवक की लाश दिखाई दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

मृतक की पहचान ब्रजेश कोंडे उम्र 40 साल पुत्र कैलाश कोंडे निवासी मानपुर, जिला गुना के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि ब्रजेश करीब 5 दिन पहले नवरात्रि पर अपनी दीदी की ससुराल पोहरी आया था। लेकिन बुधवार शाम से वह अचानक लापता हो गया था। लगातार तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

गुरुवार सुबह आदर्श विद्यालय के पास बने कुएं में उसकी लाश तैरती दिखाई दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!