शिवपुरी: शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ का नाम बढ़ाने की मांग के लेटर को फर्जी बताते हुए एक लेटर जारी कर कोतवाली में इसकी शिकायत लिखित में दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है.
दरअसल आज सोशल मीडिया पर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन का लेटर वायरल हो रहा था. लेटर में उल्लेख किया गया है कि नगर पालिका के भ्रष्टाचार में नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ इशांक धाकड़ का नाम बढ़ाया जाए. यह लेटर सोशल मीडिया पर तेज गति से वायरल हो रहा था. इसके बाद शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन की प्रतिक्रिया के सामने आई है. उन्होंने अपने लेटर हेड में उल्लेख किया है कि जो लेटर वायरल हो रहा है वह कूट रचित दस्तावेज के तहत बनाया गया है. जो कि उनका नहीं है ना ही लेटर में क्रमांक का उल्लेख किया गया है. ऐसी स्थिति में वह लेटर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने फर्जी बताकर कार्रवाई की मांग को लेकर शिवपुरी कोतवाली को पत्र लिखा है.







Be First to Comment